शहीद निर्मल महतो जयंती मनाई !

शहीद निर्मल महतो जयंती मनाई !

Share
Link copied

आकाश शर्मा / अशोक / रामगढ़।
शहीद निर्मल महतो जयंती समारोह का आयोजन कोठार शहीद निर्मल महतो चौक पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता महेश कुमार निगम एवं संचालन अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद ने किया। बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी, पूर्व विधायक सिल्ली अमित कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि वार्ड नंबर 29 का पार्षद जयंती देवी, चित्रगुप्त महतो, दामोदर महतो, दिनेश मुंडा, शंभू बेतिया उपस्थित थे।अतिथियों ने सामूहिक रुप से शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका शुरूआत अतिथियों ने फीता काटकर किया । मुख्यभ अतिथि ममता देवी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमें शोषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, झारखंड बनाना है। पूर्व विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि झारखंड राज के बने 21 साल हो गए है।
शहीद निर्मल महतो जयंती मनाई !
इन्हे भी पढ़े :- पेड़ों से लिपटकर उसे कटने से बचायेंगे हम : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू,चिपको आंदोलन की तर्ज़ पर खिलाड़ियों एवं आम लोगों ने पेड़ों से चिपक पेड़ों की कटाई रोकने एवं मैदान बचाने का लिया संकल्प, मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत

लेकिन अभी भी झारखंड विकास में काफी पीछे है। इसलिए हमें निर्मल दा की बताए हुए रास्ते में चलकर झारखंड को आगे ले जाना है। अपने बच्चों को जरूर से जरूर पढ़ाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश महतो, दशरथ चौधरी, गोपाल सागर मुंडा, सुरेंद्र महतो, मुकेश कुमार महतो, सुधांशु रंजन, सुरेंद्र प्रसाद, धनेश्वर महतो, फुलेन कुमार, सुनील महतो, गोविंद चटर्जी, चौधरी चुन्नीलाल महतो, कोलेश्वर महतो, किशुन चौधरी, प्रकाश रंजन, डब्लू महतो, दिल चंद महतो, प्रकाश महतो, गांगुली कुमार आदि कमेटी के सदस्य उपपस्थित थे। कमेटी के मुख्य संरक्षक महेश कुमार निगम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन किया गया। एथलीट मोनिका कुमारी को सम्मानित किया गया। सोनी कुमारी ने विधायक ममता देवी को चित्र का पेंटिंग समर्पित किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow