सिमडेगा में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा लोलार्क षष्ठी और अघोरेश्वर जयंती का भव्य आयोजन
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : श्री सर्वेश्वरी समूह, सिमडेगा में 29 और 30 अगस्त को अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम जी की जन्म षष्ठी और श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती पूरे धूमधाम और भक्ति-भाव के साथ मनाई गई।
भाद्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी के अवसर पर अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी की जन्म षष्ठी के उपलक्ष्य में पहले दिन आश्रम में स्थापित उनके विग्रह की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
दूसरे दिन अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाधि पूजन, आरती और सफल योनि पाठ के साथ हुई। दोपहर में सामाजिक सेवा के तहत सदर अस्पताल में 80 मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही, स्थानीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के सहयोग के लिए छड़ी वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का समापन शाम को समाधि स्थल पर एक माला संकीर्तन और परिक्रमा के साथ हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति-भाव के साथ अघोर परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

















