20260131 214825

सिमडेगा : नदी में डूबा स्कूली छात्र अभिषेक का शव अब तक नहीं मिला, डीसी ने लिया संज्ञान – कल पहुंचेगी एनडीआरएफ टीम

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत दानगद्दी पर्यटन स्थल पर नदी में डूबने की एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। ठेठईटांगर के संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 8 के छात्र अभिषेक कुमार सिंह स्कूल की पिकनिक के दौरान नदी में डूब गए। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद काफी प्रयासों के बाद भी उनका शव नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार, छात्र अभिषेक अपने स्कूल के साथियों के साथ पिकनिक मनाने दानगद्दी पहुंचे थे। अचानक नदी में उतरने के दौरान वह बह गए और डूब गए। स्थानीय लोगों और साथियों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू सहित अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी जिला उपायुक्त (डीसी) कंचन सिंह को दी गई।

डीसी सिमडेगा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम से संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम कल सिमडेगा पहुंचेगी, जिसके बाद विशेष उपकरणों की मदद से नदी में अभिषेक के शव की तलाश की जाएगी।

परिवार और स्थानीय निवासियों में गहरा मातम छाया हुआ है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द शव बरामद हो सके।

Share via
Share via