सिमडेगा पुलिस ने रेंज पुलिस ड्यूटी मीट में शानदार प्रदर्शन, मेडल विजेता पुलिसकर्मी पुरस्कृत

सिमडेगा पुलिस ने रेंज पुलिस ड्यूटी मीट में शानदार प्रदर्शन, मेडल विजेता पुलिसकर्मी पुरस्कृत

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : रांची में आयोजित रेंज पुलिस ड्यूटी मीट में सिमडेगा पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. अर्शी ने मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। यह उपलब्धि सिमडेगा जिले के लिए गौरव का क्षण है।

रेंज पुलिस ड्यूटी मीट में सिमडेगा के पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया और स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए। मेडल विजेताओं में पुलिस उपनिरीक्षक (पुअनि) मनोहर कुमार मठपति, विवेक कुमार और सोनू पाठक को स्वर्ण पदक, पुअनि पंकज प्रमाणिक, विद्यासागर चौरसिया और मुरताज अंसारी को रजत पदक, तथा पुअनि हर्ष कुमार शाह को कांस्य पदक से नवाजा गया।

एसपी एम. अर्शी ने सभी विजेताओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिमडेगा पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। इन पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्य और मेहनत को और मजबूत करने के लिए प्रेरणा देगा। सिमडेगा पुलिस की इस उपलब्धि पर जिले भर में हर्षोल्लास का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow