Simdega woman's murder solved; accused arrested within 8 hours.

सिमडेगा में युवती की हत्या का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Simdega woman's murder solved; accused arrested within 8 hours.
Simdega woman’s murder solved; accused arrested within 8 hours.

सिमडेगा: जिले के बानो थाना क्षेत्र स्थित बरडांड जंगल में झाड़ियों के बीच दफन मिली युवती के हत्या मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बासुदेव महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 10 जून को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बरडांड जंगल में झाड़ियों के बीच एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी बासुदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मृतक युवती के गांव का ही रहने वाला है। वह युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया था। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने बदनामी के डर से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में झाड़ियों के बीच बालू और मिट्टी से ढंककर छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की छोलनी (औजार) भी बरामद कर ली है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now