20251125 205309

सिसई : रेडवा जंगल में अज्ञात प्रेमी जोड़े का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

सिसई (गुमला) : झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित रेडवा जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात प्रेमी जोड़े का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों शव काफी पुराने होने के कारण बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही सिसई थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है और दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि रेडवा जंगल सुनसान इलाका है और यहां अक्सर प्रेमी जोड़े आते-जाते देखे जाते हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की सूची खंगाली जा रही है ताकि मृतकों की शिनाख्त हो सके।

Share via
Share via