SP inspects newly constructed AHTU police station building; it will soon be fully operational.

एएचटीयू थाना के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया निरीक्षण, जल्द होगा पूर्ण रूप से संचालित

Share
Link copied
SP inspects newly constructed AHTU police station building; it will soon be fully operational.
SP inspects newly constructed AHTU police station building; it will soon be fully operational.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे ने मंगलवार देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन फिलहाल अंतिम तैयारियों के चरण में है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने भवन की विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने कार्यालय कक्षों, महिला एवं बाल हित से संबंधित सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, अभिलेख संधारण कक्ष, प्रतीक्षालय समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभाग और अधिकारियों को शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कर भवन को पूरी तरह कार्यशील बनाने का निर्देश दिया।

RKDF
Adv

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि एएचटीयू थाना मानव तस्करी, बाल तस्करी तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नए भवन के शुरू होने से थाना की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और पीड़ितों को अधिक सुरक्षित, संवेदनशील एवं बेहतर वातावरण में पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक (सिमडेगा अंचल), थाना प्रभारी सिमडेगा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।