दीपावली के दूसरे दिन दिखा रफ्तार का कहर.
Garhwa, V K Pandey.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : शहर में आज दीपावली के दूसरे दिन रफ्तार का कहर तब देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक युवक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी डर से चलती ट्रक से कूद गया जिससे और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रक बिना चालक के ही दो सौ फीट शहर में चल रहा था और शहरवासी अपना जान बचा कर इधर-उधर भाग रहा थे। अंत मे ट्रक सदर अस्पताल के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई वहां भी चार पांच व्यक्ति मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची जहां दोनो चालक और खलासी को अपने हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। प्रभारी थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रक बिसुनपुरा से सीमेंट खाली कर आ रहा था और बोकारो जा रहा था। पुलिस-पब्लिक के समन्वय से ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हुर गांव के अशोक राम के रूप में हुई है।

















