20210129 200840

पाँच सूत्री माँग को लेकर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन धरना.

जामताड़ा : झारखण्ड राज्य आजीविका संघ के बेनर तले जे एसपीएलएस के स्तर 5 से स्तर 8 तक के कर्मचारियों का पाँच सूत्री माँग को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय परिसर में कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गये। बताते चले की तीन माह पूर्व भी यह कर्मचारी कार्य बहिष्कार किये थे। मांगे पूरी होने के आश्वासन पर उस वक्त कार्य पर लौट आये थे। लेकिन माँग पूरी नही हुई और एक बार फिर हड़ताल पर चले गये। स्थानीय विधायक को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें माँग को अपने स्तर से पूरा करने का निवेदन किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्मचारियों का कहना है की निमयावाली के अनुसार प्रति वर्ष सरकारी कर्मचारी के तर्ज पर महंगाई भत्ता देना प्रस्तावित है लेकिन पिछले तीन वर्ष से लागू नही किया गया है, नोकरी में उम्र सीमा 60 वर्ष, न्यूतम वेतन 25 हजार किया जाय इन कर्मचारियों का मुख्य माँग है। झारखण्ड राज्य आजीविका संघ के जिला सचिव सुचित्रा शर्मा ने बताया की लंबित माँग को लेकर हमलोग धरना पर बैठे हैं हमलोगों का माँग है नोकरी में उम्र सीमा 60 वर्ष, न्यूतम वेतन 25 हजार किया जाय।

वहीं जे एस एल पी एस के प्रखंड कार्यक्रम परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा की वर्षों से हमारी माँग लंबित है पिछ्ले बार भी हमलोगों ने कार्य बहिष्कार किया था लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर काम पर लौट बाबजूद हमारी माँग को पूरा नही किया गया। अब जबतक माँग पूरा नही होगा तब धरना जारी रहेगा।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via