Students create a ruckus in Patna over BPSC TRE-4.

BPSC TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा, वाटर कैनन और लाठीचार्ज

Share
Link copied

पीटी-मेंस और निगेटिव मार्किंग हटाने समेत 100% डोमिसाइल की मांग; बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, कई हिरासत में

पटना। BPSC TRE-4 परीक्षा में पीटी-मेंस व्यवस्था, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने निकले।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की थी। जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

Baba new 1
Advertisement

छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

RKDF
advertisement

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया है। वहीं, छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि TRE-4 की परीक्षा व्यवस्था में अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पीटी-मेंस पैटर्न, निगेटिव मार्किंग और डोमिसाइल नीति पर सरकार को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए।

 

Kashmir vastaralay

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।