such-wonderful-order-courtesy-delicacy-journalists

BJP दफ़्तर रांची में पत्रकारों के लिए शिष्टाचार और नज़ाकत का ऐसा अद्भुत आदेश ..

Share
Link copied

रांची के प्रदेश  BJP कार्यालय ने मीडिया विभाग के दरवाज़े पर पत्रकारों के लिए एक ‘प्रेम-पत्र’ चिपकाया है, वह भाषा और भावना के अनूठे विरोधाभास का शानदार नमूना है।
शुरुआत तो इतनी मधुर है कि पढ़कर दिल गद्गद हो जाए— “प्रिय बन्धु”। लेकिन जैसे ही आप अगली पंक्ति पर पहुंचते हैं, मिठास का वो गुब्बारा अचानक फ़ट जाता है: “बिना किसी काम के यहां बैठकर अपना और हमारा कीमती समय बर्बाद न करें!” इसे कहते हैं— चाशनी में डुबोकर दिया गया ‘डिजिटल गेट-पास’! हालांकि इतना साफ कर दूं की इस आदेश में कहीं भी साफ साफ पत्रकार का जिक्र नही है लेकिन सब जानते है मीडिया विभाग में खबर निकालने के लिए पत्रकार घंटो बैठते है।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

इस फरमान का असली अर्थ अगर सीधे शब्दों में समझें तो कुछ ऐसा होगा !

आदरणीय पत्रकार महोदय: आप हमारे प्रिय बंधु तो हैं, लेकिन केवल तभी तक जब तक आप खबरें छाप रहे हैं। चाय की चुस्की के साथ गॉसिप का लुत्फ उठाना सख्त मना है। आपका समय शायद मुफ़्त का हो, पर हमारा समय ‘ब्रांड बिल्डिंग’ में लग रहा है। इसलिए यहां बैठकर अपनी और हमारी घड़ियां मत टिक-टिकाएं। सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है पर अंदर बैठना मना है, द्वार पर लिखा ‘आदेश: प्रदेश कार्यालय’ यह साफ़ कर देता है कि यह कोई सुझाव नहीं, बल्कि ‘अति-आदरणीय’ बेदखली का नोटिस है।
इसलिए कहते हैं राजनीति में कड़वे सच को मीठी गोली में लपेटकर दिया जाता है, लेकिन रांची के इस मीडिया दफ़्तर ने तो ‘प्रिय बंधु’ बोलकर सीधे दरवाज़ा ही मुंह पर बंद कर दिया!

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।