शीशमहल 2.0: दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में केजरीवाल के ‘शाही बंगले’ पर छिड़ा संग्राम, जानें क्या है पूरा विवाद
शीशमहल 2.0: दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में केजरीवाल के ‘शाही बंगले’ पर छिड़ा संग्राम, जानें क्या है पूरा विवाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चंडीगढ़/दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपने आधिकारिक निवास को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। दिल्ली में ‘शीशमहल’ विवाद की गूँज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शीशमहल 2.0 के आरोपों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है।
विपक्ष का दावा है कि दिल्ली की सत्ता छोड़ने के बाद केजरीवाल अब पंजाब सरकार के खजाने पर “सुपर सीएम” की तरह शाही जीवन जी रहे हैं।
क्या है ‘शीशमहल 2.0’ का मामला?
विवाद की शुरुआत अक्टूबर-नवंबर 2025 में हुई, जब बीजेपी ने आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चंडीगढ़ के वीवीआईपी सेक्टर-2 में स्थित बंगला नंबर 50 को अरविंद केजरीवाल के लिए एक 7-स्टार लग्जरी हवेली के रूप में तैयार किया है।
आलीशान रेनोवेशन : बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि इस 2 एकड़ (16 कनाल) के बंगले को करोड़ों रुपये खर्च कर रेनोवेट किया गया है, जिसमें आधुनिक सुख-सुविधाएं, मार्बल और हाई-टेक गैजेट्स लगाए गए हैं।
पात्रता पर सवाल: बीजेपी और पूर्व आप नेता स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाया कि केजरीवाल न तो पंजाब के विधायक हैं और न ही मंत्री, फिर उन्हें राज्य के टैक्सपेयर के पैसे से यह बंगला क्यों दिया गया?
सैटेलाइट तस्वीरों का खुलासा: स्वाति मालीवाल ने गूगल सैटेलाइट की तस्वीरें साझा करते हुए इसे एक “राजमहल” करार दिया।
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तो केजरीवाल की तुलना रहमान डकैत से कर दी ।
AAP का पलटवार: “सब कुछ फर्जी है
आम आदमी पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बीजेपी की “डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट” की साजिश बताया है। पार्टी का कहना है:
1. यह बंगला पहले से ही आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के नाम आवंटित था।
2. केजरीवाल केवल वहां एक मेहमान के तौर पर ठहरते हैं, वे पंजाब के मुख्यमंत्री की तरह वहां नहीं रह रहे।
3. बीजेपी दिल्ली चुनावों में हार की हताशा के चलते मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रही है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा: ‘आम आदमी’ की छवि को खतरा?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद केजरीवाल की ‘सादगी’ और ‘ईमानदारी’ वाली मूल छवि पर सीधा हमला है। बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और शहजाद पूनावाला का कहना है कि जो शख्स “दो कमरे के मकान” की बात करता था, आज उसके लिए करोड़ों के बंगले तैयार हो रहे हैं।
वर्तमान स्थिति (2026)
साल 2026 ये अब यह मुद्दा पंजाब और दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा हथियार बना गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी आधिकारिक जांच एजेंसी या CAG की रिपोर्ट ने भ्रष्टाचार की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया में “शीशमहल 2.0” का नैरेटिव AAP के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट दृष्टि नाउ















