महिला आरक्षण बिल पर भाजपा ‘ढोंग’ कर रही, जनाक्रोश मार्च ‘नाटक’: कैलाश यादव का हमला

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा ‘ढोंग’ कर रही, जनाक्रोश मार्च ‘नाटक’: कैलाश यादव का हमला

रांची : महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे पर “ढोंग” कर रही है और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैलाश यादव ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, ऐसे में इसे दोबारा लाने की क्या जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह बिल को लागू करने के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है।

राजद प्रवक्ता ने मांग की कि सरकार विपक्ष को भरोसे में लेकर महिला आरक्षण के क्रियान्वयन को लेकर पारदर्शी और लिखित आश्वासन दे, तभी विपक्ष समर्थन पर विचार करेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में “दो अन्य बिल चोरी-छिपे लाने” की कोशिश की जा रही है, जिसे उन्होंने असंवैधानिक करार दिया।

परिसीमन और जातीय जनगणना के मुद्दे को उठाते हुए यादव ने कहा कि बिना जातीय जनगणना के परिसीमन संभव नहीं है, और ऐसे में महिला आरक्षण लागू करना भी व्यवहारिक रूप से मुश्किल होगा।

इसके अलावा, भाजपा द्वारा आयोजित महिला जनाक्रोश मार्च पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। यादव ने इसे “नाटक” बताते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने नेताओं और संगठन पर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए, तब महिलाओं के हित की बात करनी चाहिए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now