बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद पर तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री पद पर विकसित इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी को उम्मीदवार घोषित करने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह फैसला बिहार की जनता, खासकर युवाओं के लिए स्वागतयोग्य है, जो महागठबंधन को सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगा।

बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

कैलाश यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों लोकप्रिय युवा चेहरे हैं। बिहार की 62 प्रतिशत युवा आबादी महागठबंधन को वोट देकर वर्तमान अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कट्टरपंथी बीजेपी-एनडीए सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।” उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग 20 वर्षों से और नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 11 वर्षों के बावजूद बिहार में एक सुई का कारखाना तक नहीं खुल सका। राज्य में पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, उद्योग-धंधे, विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी, किसानों-मजदूरों की खुशहाली सब कुछ बदहाल हो गया है।

बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

यादव ने आशा जताई कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में एक दूरदर्शी विजन वाली तेज-रफ्तार प्रगतिशील युवा सरकार बनेगी। इससे नौकरी-रोजगार, उद्योग-धंधे, विश्वविद्यालय, शिक्षक संस्थान, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक विकास होगा। किसानों-मजदूरों की समस्याओं का समाधान होगा और पलायन-बेरोजगारी रुकेगा। “बिहार में युवा सरकार बनेगी, नया बिहार का सपना साकार होगा,” उन्होंने कहा।

बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

इस बधाई में झारखंड प्रदेश राजद के प्रमुख नेता शामिल हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय सिंह यादव, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय पी. यादव, विधायक सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी शामिल हैं।

बिहार में तेजस्वी यादव को CM व मुकेश सहनी को डिप्टी CM उम्मीदवार घोषित: झारखंड राजद ने दी बधाई

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now