मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल।

हजारीबाग : मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 को लेकर शनिवार को हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द एवं सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम के तहत दिनांक 16.11.2020 से 15.12.2020 तक दावा आपत्ति प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गयी है। इस दरम्यान आयोजित होने वाले विशेष कैम्प में इच्छुक एवं छुटे हुए योग्य नागरिक मतदाता सूची में निबंधन के लिए अथवा मतदाता सूची में शुद्धिकरण से सम्बन्धित दावा/अपत्ति कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज अथवा मतदाता सूची में नाम आदि का शुद्धिकरण करवा सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार दिनांक 28.11.2020 (दिन-शनिवार), दिनांक-29.11.2020 (दिन-रविवार), दिनांक-05.12.2020 (दिन-शनिवार) एवं दिनांक-06.12.2020 (दिन-रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन सभी मतदान केन्द्रों पर किया गया है।

बूथ लेवल ऑफिसर उपरोक्त तारीखों को बूथ पर रहकर प्रपत्र 6,7,8 एवं 8 ए में आवेदन प्राप्त करेंगें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी आदित्य कुमार आनन्द की ओर से अपील की गयी है कि योग्य मतदाता निश्चित रूप से मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में भाग लें एवं भावी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow