मधुपुर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, पिता की सीट से पुत्र ने की दावेदारी.

दुमका, शौरभ सिन्हा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : जिले के मधुपुर से जेएमएम विधायक और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद यहां भी जल्द उपचुनाव के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन के बेटे हफीजुल अंसारी को उम्मीद है कि पार्टी उन्हें मधुपुर से चुनाव लड़ने की अनुमति अवश्य देगी.

मधुपुर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. हफीजुल अंसारी ने कहा कि अभिभावक स्वरूप शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पार्टी से उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया जाएगा, पार्टी आलाकमान ने अपने क्षेत्र में बने रहने का अश्वाशन दिया है. वहीं बीजेपी से पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे पूर्व मंत्री राजपालिवार का ही इस बार भी दावेदारी की उम्मीद की जा रही है.

राजपालिवार नें इस मामले में कहा पार्टी हाईकमान को हर बात की जानकारी है. पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते आलाकमान के निर्देश का इंतजार है, पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसका अनुपालन किया जाएगा.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now