समाहरणालय में गूंजी रक्षाबंधन की आत्मीयता, छात्राओं ने उपायुक्त को बांधी हैंडमेड राखी

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समाहरणालय ब्लॉक-ए का परिसर भावनाओं और आत्मीयता से भर उठा। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री को हैंडमेड राखी बांधी और उनका आशीर्वाद लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उपायुक्त ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भी भेंट की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में किसी तरह की बाधा न हो।

छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची श्री बादल राज सहित संबंधित विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित थीं।
















