जामताड़ा के सदर थाना क्षेत्र की पूजा दहेज की भेंट चढ़ी.

जामताड़ा के सदर थाना क्षेत्र की पूजा दहेज की भेंट चढ़ी.

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के न्यू टाउन में एक 24 वर्षीय पूजा कुमारी नामक महिला दहेज की भेंट चढ़ गई। विवाहहिता पूजा कुमारी को लगातार उनके पति समेत ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मृत महिला कोडरमा जिला की निवासी है। जिसका विवाह न्यू टाउन मुकेश सिंह से चार वर्ष पहले हुई थी। इन दोनों का एक दो वर्षीय पुत्र भी है। महिला की मौत की खबर सुनकर जामताड़ा पहुंचे। जहाँ मृत महिला के पिता ने अपने पुत्री के पति मुकेश सिंह, ससुर विजेन सिंह, चाचा ससुर, देवर और सास के ऊपर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृत पूजा कुमारी के पिता प्रकाश सिंह ने बताया की मेरी पुत्री को शादी के कुछ महीने बाद से ही लगातार दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे, जिसके बाद मैंने मोटरसाइकिल और रुपए भी दिये। बावजूद सभी लोगों ने मिलकर उनकी जान ले लिया। वहीं इस घटना पर जामताड़ा एस डी पी ओ आनंद ज्योति मिंज ने कहा की महिला की मौत के मामले को लेकर थाने में आवेदन मिला है और कांड दर्ज कर लिया गया है। इस पर हमलोग सभी बिंदुओं पर जाँच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा। मृत महिला के परिजन के द्वरा परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया है। जाँच के बाद ही खुलासा होगा आत्म हत्या है या हत्या जल्द खुलासा करेंगें।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now