झारखंड में 20 और 21को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना

झारखंड में 20 और 21को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Share
Link copied
झारखंड में 20 और 21 मार्च 2025 को मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों जैसे पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, साथ ही उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। साथ ही, किसानों को ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान के प्रति सावधान रहने को कहा गया है। यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow