20201029 204810

ब्राउन शुगर के साथ युवती समेत तीन गिरफ्तार, एक महिला फरार.

Plamu, Arunish Singh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : शहर में ब्राउन शुगर के कारोबारी के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस धंधे की मुख्य सरगना शांति देवी फरार हो गई, जबकि उसकी बेटी गुड्डी उर्फ गुड़िया ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़ी गई। पांकी रोड श्री राम पथ निवासी सौरभ सोलंकी और हॉस्पिटल चौक निवासी उमेश राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए सौरभ इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है.

सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे सूचना मिली थी कि श्री राम पथ का सौरव सोलंकी ब्राउन शुगर का सेवन करता है और बेच भी रहा है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए सौरभ को दो पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सौरभ ने पुलिस को बताया कि अघोर आश्रम रोड में रहने वाली शांति देवी ब्राउन शुगर बेचती है। सौरभ को लेकर पुलिस टीम शांति देवी के घर पहुंची। पुलिस के आने की भनक मिलते ही शांति फरार हो गई। जबकि उसकी बेटी को भागने के क्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। साथ ही वहां ड्रग्स लेने पहुंचे उमेश उर्फ अंटू भी पुलिस गिरफ्त में आ गया। इस दौरान पुलिस को 4000 रुपए कीमत की आठ पुड़िया ब्राउन शुगर, 90,780 रुपया नगद व 15 लीटर महुआ शराब मिला।

Share via
Share via