Tragic accident in Bagda Valley: Bike plunges into 100-foot-deep gorge; couple dies, two young children injured.

बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दंपति की मौत, दो मासूम घायल

Share
Link copied
Tragic accident in Bagda Valley: Bike plunges into 100-foot-deep gorge; couple dies, two young children injured.
Tragic accident in Bagda Valley: Bike plunges into 100-foot-deep gorge; couple dies, two young children injured.

ठाकुरगांव: रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित बगदा घाटी में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़मू थाना क्षेत्र के बाड़े गांव निवासी नारायण सिंह अपनी पत्नी प्रिया कुमारी और दो बच्चों के साथ बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी सास की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पूरा परिवार उनसे मिलने निकला था। इसी दौरान बगदा घाटी के खतरनाक मोड़ पर उनकी पल्सर बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि नारायण सिंह और प्रिया कुमारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ठाकुरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद दंपति के शव खाई से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक दंपति के गांव बाड़े और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।