20260501 171058

टीपीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

Two militants demanding extortion in the name of TPC arrested, weapons and other items recovered
Two militants demanding extortion in the name of TPC arrested, weapons and other items recovered

रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र में व्यवसायियों से टीपीसी संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ईरबा गोलचक्कर के पास शालीमार नर्सरी के समीप से दबोचा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद ओरमांझी थाना में कांड दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण जी (हजारीबाग) और सोनू उरांव उर्फ सन्नी (रांची) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान समरित गंझू के पास से एक देशी कट्टा, मैगजीन, दो मोबाइल, राउटर, दो सिम कार्ड (जिसमें धमकी देने वाला सिम भी शामिल), पावर बैंक, चार डाटा केबल और एक काला बैग बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे ओरमांझी के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी वसूलते थे। इस मामले में एक अलग कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी समरित गंझू का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी और हथियार अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

Share via
Share via