IMG 20210128 WA0048

यूनियन सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया.

खलारी : डकरा स्थित जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरूवार को यूनियन सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। मिलन समारोह यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष सह जेसीएससी सदस्य हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मिलन समारोह में बेंती पंचायत उपमुखिया सह विस्थापित नेता नागेश्वर गंझू ने जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान नागेश्वर गंझू का यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष सह जेसीएससी सदस्य हरिशंकर सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने संबोधन में संघ स्वतंत्र, स्वालम्बी, प्रजातान्त्रिक संगठन है। यह किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गु नही है। उन्होने कहा कि नागेश्वर गंझू के संघ में शामिल होने से संघ को एनके, पिपरवार, मगध-चन्द्रगुप्त सहित इस पुरे कोयला क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद नागेश्वर गंझू ने कहा कि हम लोगों ने गरीब, ग्रामीण, विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए कई बड़े आंदोलन किए है। साथ ही जायज मांगों को दिलाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि कोल परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों एवं गांवों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आजीवन संघर्ष करता रहुंगा।

नागेश्वर गंझू ने कहा कि जनता मजदूर संघ से जुड़ कर इस मुहिम को सार्थक दृष्टिकोण से और भी मजबूती से उचित फोरम पर रखने का कार्य करूंगा। संघ के प्रति मैं अपना सम्मान प्रकट करता हुं। इससे पुर्व मिलन समारोह में स्वागत संबोधन जनता मजदूर संघ असंगठित कमेटी एनके एरिया सचिव प्रताप यादव ने दिया। मिलन समारोह के अंत में एरिया अध्यक्ष डीपी सिंह ने दिया। वहीं पुरे मिलन समारोह का संचालन यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश सिंह ने किया। इस अवसरपर मुख्य रूप से यूनियन के वरिष्ठ सदस्य गोल्टेन प्रसाद यादव, टुप्पा महतो, बुटन चौहान, अजय चौहान, जगदीश चौहान सहित काफी संख्या में यूनियन के लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via