जब सोनू निगम के कॉन्सर्ट के दौरान एक छोटा बच्चा खो गया तो ..जिस अनोखे अंदाज में सोनू ने बच्चे को परिवार से मिलाया उसकी खूब तारीफ हो रही है ..वायरल

जब सोनू निगम के कॉन्सर्ट के दौरान एक छोटा बच्चा खो गया तो ..जिस अनोखे अंदाज में सोनू ने बच्चे को परिवार से मिलाया उसकी खूब तारीफ हो रही है ..वायरल

Share
Link copied

सोनू निगम का दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर छा गया है! कर्नाटक के हुब्बली (हबली) में हाल ही में हुए उनके कॉन्सर्ट के दौरान एक छोटा बच्चा श्री साई लगभग 30,000 लोगों की भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गया और काफी डरा हुआ था।सोनू निगम ने तुरंत परफॉर्मेंस रोककर बच्चे को स्टेज पर बुलाया, उसका हाथ थामा और उसे शांत करने के लिए एक अनोखा इम्प्रोम्प्टू गाना गाया।

यहां लिंक में देखे वीडियो ….

https://x.com/i/status/2021124476440805513

गाने में वो मजाकिया अंदाज में लाइनें डालते नजर आए जैसे “मम्मी-पापा जल्दी आओ”, “चाचू कहां हो?” और “पापा-मम्मी तुम्हारे बिना मस्ती कर रहे हैं”

। बच्चे को हंसाते-बहलाते हुए उन्होंने उसे डर से निकाला और इसी दौरान बच्चे के चाचू (अंकल) को ढूंढकर उसे सुरक्षित मिलवा दिया।

सोनू निगम ने खुद इस पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा: “A scared and nervous Sri Sai after getting lost in the crowd of 30,000 in Hubbali last night. Not so scared or lost, I assume, after he found me. ” फैंस इसे ‘Lost Kid Anthem’ कहकर तारीफ कर रहे हैं।

कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं- “इंसानियत की मिसाल”, “सिंगिंग के साथ दिल भी जीता”, “असली टैलेंट यही है” और “सूझबूझ और दयालुता दोनों कमाल की”।यह वीडियो इंस्टाग्राम, X, यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों व्यूज और शेयर्स पा चुका है, जहां सोनू की संवेदनशीलता, प्रेजेंस ऑफ माइंड और म्यूजिक से मदद करने के तरीके की खूब सराहना हो रही है।यह घटना दिखाती है कि कैसे एक छोटा सा जेस्चर कितने बड़े दिलों को छू सकता है!

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow