झारखंड-ओडिशा सीमा पर जंगली हाथियों का आतंक, हमले में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

झारखंड-ओडिशा सीमा पर जंगली हाथियों का आतंक, हमले में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Share
Link copied

झारखंड-ओडिशा सीमा पर जंगली हाथियों का आतंक, हमले में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

झारखंड-ओडिशा सीमा पर जंगली हाथियों का आतंक, हमले में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

चाईबासा/क्योंझर,: झारखंड के चाईबासा और ओडिशा के क्योंझर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में 29 जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहा है। इस क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुखद घटना में 19 वर्षीय दीपेश नायक की हाथी के हमले में मौत हो गई।

यह घटना नोवामुंडी थानाक्षेत्र के तितरबिल नारायणपुर चौक के पास शाम करीब 7 बजे हुई।जानकारी के अनुसार, दीपेश नायक रुगड़ी गुवाली में काम करता था और छुट्टियों के लिए अपने गांव आया था। वह अपनी भाभी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में हाथियों के झुंड से उनका सामना हो गया। एक हाथी ने दीपेश को अपनी सूंड से पकड़कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपेश की भाभी बाइक से गिरकर पास की पाइप में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग तथा विलायपदा पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंपुआ अस्पताल भेजा। यह इस क्षेत्र में हाथी के हमले से होने वाली तीसरी मौत है।

इससे पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है। हाथियों का झुंड न केवल लोगों की जान को खतरा बना रहा है, बल्कि क्षेत्र में धान की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाथी आतंक को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और हाथियों को जंगल की ओर भगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow