बाइक के चपेट में आई महिला, हुई बुरी तरह घायल.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरीडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली जे सी कॉलेज के पास सड़क पार कर रही एक महिला तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आ गई जिससे वह सड़क पर  गिरते हुए गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों द्वारा घायल महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि महिला को माथे में गहरा चोट लगा हुआ है तथा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने   बेहतर चिकित्सा हेतु धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

 महिला  का नाम मीना देवी(50) पति हेमलाल ठाकुर है जो बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह की निवासी है। महिला के अनुसार वह अपना मायके नावाडीह से गोपाल डीह जा रही थी कि टेंपो वाला जेसी कॉलेज के पास उसे उतार दिया तत्पश्चात वह पैदा ही पैदल डुमरी की ओर आ रही थी, इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया हलाकि बाइक चालक भागने में सफल रहा ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow