विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : विश्व बालिका दिवस के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से सिमडेगा की उन सभी संघर्षशील बालिकाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जिले का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

सिमडेगा की बेटियों ने खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम की खिलाड़ी विनीता होरो प्रमुख हैं, जो किर्गिस्तान में चल रहे एशिया कप क्वालिफायर में हिस्सा ले रही हैं। विनीता, बानो के लोवसुकरा गांव की निवासी, वर्तमान में गुमला के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है, और इसका श्रेय यहां की प्रतिभाशाली बेटियों को जाता है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने देश, राज्य और सिमडेगा का गौरव बढ़ाया है। उनके साथ ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, रजनी टोप्पो, सुषमा कुमारी, सुमराय टेटे, पूर्व कप्तान अंसुता लकड़ा, अलका डुंगडुंग, कांति बाः, एडलिन केरकेट्टा, मसीरा सुरीन, प्रीति सुनिला किड़ो, अनिता शोषण बेक, मरीता तिर्की, पुष्पा प्रधान, एनोसेंट कुल्लू, अनिमा सोरेंग, प्रिया डुंगडुंग, अंशु लकड़ा, रजनी सोरेंग, रोपनी कुमारी, दिपीका सोरेंग, दिप्ती कुल्लू, विभा केरकेट्टा, सीमा कुमारी, अल्फा केरकेट्टा, अलबिना तिर्की, मकसीमा एक्का, सुशीला लकड़ा, पिंकी एक्का, रंजीता मिंज, सुशीला मिंज, आशा बाः, बसंती जोजो, अस्त्रिता लकड़ा और लोलेंती मिंज जैसी बेटियों ने हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा, “सिमडेगा की इन बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। विश्व बालिका दिवस पर हम इन सभी को गर्व के साथ बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

जिला प्रशासन ने इन बालिकाओं के प्रेरणादायक योगदान को सराहा और सभी बालिकाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। सिमडेगा की बेटियां न केवल खेल के मैदान में, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

विश्व बालिका दिवस: सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now