जेपी के आदर्श युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे  : डॉ प्रणव कुमार बब्बू , जेपी को123वीं जयंती पर रांची में भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जेपी के आदर्श युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे  : डॉ प्रणव कुमार बब्बू , जेपी को123वीं जयंती पर रांची में भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share
Link copied

रांची, 11 अक्टूबर : सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच और लक्ष्य डिफेंस एकेडमी ने राजधानी रांची के मोरहाबादी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती पर एक समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लोकनायक के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया और मिठाइयाँ बाँटी गईं।

रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक, अधिवक्ता, समाजसेवी व भाजपा नेता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार, दर्शन, कर्म और व्यक्तित्व सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “लोकनायक में ऐसी अनेक खूबियाँ थीं, जो उनके अद्भुत व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। विशेष रूप से युवाओं और छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि यह न केवल उनके हित में है, बल्कि परिवार, समाज और देश के लिए भी जरूरी है।”

समारोह में कर्नल आनंद भूषण ने कहा कि लोकनायक के लिए देश और समाज सर्वोपरि थे, जबकि उनका परिवार उनकी प्राथमिकताओं में बाद में आता था। जेपी आंदोलन के सेनानी और महावीर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष विजय बर्मन ने अपने संबोधन में कहा, “जयप्रकाश नारायण की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। यही उन्हें विशिष्ट और सबसे अलग बनाता है।”

इस अवसर पर लक्ष्य डिफेंस एकेडमी के अनूप यादव, सुनील यादव, संतोष दीपक, रोहित महतो, संदीप यादव, राजकुमार, निखिल गुप्ता, राहुल कुमार, अंजली महतो, दामिनी, दीपा कुमारी, निकिता सिंह, अनीता कुमारी, अभिनव मिश्रा, मनीषा देवी, सुकान्तो मुखर्जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

जाहिर है लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow