पंचमोहली पंचायत में पहुची सरकार, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

पंचमोहली पंचायत में पहुची सरकार, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

Share
Link copied

धनबाद जिले के पांच महोली पंचायत में सरकार आपके द्वार का शिविर, राज्य सरकार के सभी योजनाओं का स्टॉल लगाकर जनता को सीध दिया जारहा  सीधा लाभ….

पंचमोहली पंचायत में पहुची सरकार, जनता को मिलेगा सीधा लाभ
Your plan, your government by you

धनबाद:- निरसा के एगारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत पंचमोहली पंचायत में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कार्यक्रम सरकार आपके द्वार का शिविर लगाया गया। शिविर में राज्य सरकार के सभी योजनाओं का स्टॉल लगाकर जनता को सीधा लाभ दिया गया। मौके पर एगारकुण्ड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, पंचायत की मुखिया पारुल पांडेय ने दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम का उद्दघाटन किया। सीओ ने बताया सरकार की सभी योजना का लाभ दिया जा रहा है। अंतिम पायदान पर खड़े सभी लाभुकों का पेंशन, आवास, ऋण , राशन व अन्य वैसे योजना जो सरकार दे रही है उसका फार्म भरा जा रहा है। जो भी कमी है उसे पूरा किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि जो भी लाभुक इस शिविर में आ रहे है उसके कार्यो को तुरंत निष्पादन किया जाय।

पंचमोहली पंचायत में पहुची सरकार, जनता को मिलेगा सीधा लाभ
Your plan, your government by you

वही पंचायत की मुखिया पारुल पांडेय ने कहा शिविर में अबुआ आवास को लेकर अधिक लाभुक आ रहे है। लाभुकों के जमीन का कागज़ात निजी नही है। सरकारी जमीन पर है जिस कारण उन्हें अबुआ आवास का लाभ नही मिल पा रहा है। सरकार कोई वैकल्पित व्यवस्था निकाले ताकि जो कई सालों से सरकारी जमीन पर रह रहे है वैसे गरीबो को अबुआ आवास मिल सके। अबुआ आवस का लाभ जनता को नही मिलने का कारण सीधा मुखिया पर आरोप लगाया जा रहा है। सरकार अगर कोई पहले करती है तो सभी वैसे ग़रीब लाभुकों को अबुआ आवास मिलेगा। यह अब राज्य सरकार ही तय करेगी।

वही ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार की अच्छी पहल है। आपकी योजना , आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम से ब्लॉक का चक्कर लगाने से आम जनों को राहत मिली है। अब लोगो के समस्या का समाधान उनके पंचायतों में हो रही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow