अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का होली मिलन समारोह संपन्न (Holi festival 2022)

Share
Link copied

Holi festival 2022

विजय दत्त पिंटू

रांची वासियों पर चढ़ा होली का खुमार

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का होली मिलन समारोह संपन्न (Holi festival 2022)

रांची : रविवार को अखिल भारतीय महिला सम्मेलन ने वनवासी कल्याण केन्द्र सभागार बरियातू में होली मिलन रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सदस्यों द्वारा कृष्ण भक्ति के भजन, कविता पाठ एवं राधा गोविंद के नृत्य और फगवा राग गीतों से भक्तिमय सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई।

 

अध्यक्ष अनिता सिंहा ने मनमोहक तबला वादन से फगवा राग पर रंगारंग छटा बिखेरा। सचिव अनुपमा प्रसाद ने भक्ति गीत गाया। ईशा नवीन ने भी मनमोहक गायन से शमा बांधा। निशा जुल्का ने कृष्ण राधा के प्रेमोत्सव को नृत्य से प्रदर्शित किया। बालिका शचलीन कौर ने नए तरानों पर नृत्य किया। जोवा गांगुली ने कैशियो पर सभी का साथ दिया। किरण सिन्हा ने भी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता सिंहा मीना, मंच संचालन अनुपमा प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन मीना सिंह ने किया।

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का होली मिलन समारोह संपन्न (Holi festival 2022)

आज इस अवसर पर अध्यक्ष अनीता सिन्हा मीना, सचिव अनुपमा प्रसाद,उपाध्यक्ष मीना सिंह, जाेवा गांगुली, उषा नवीन, हरबीर कौर,सतनाम सलूजा,आराधना शुक्ल,निशा जुल्का समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow