13-year-old Arhan Alam wins gold at the World Arnis Championship, bringing glory to Jharkhand and the country.

13 वर्षीय अरहान आलम ने वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, झारखंड और देश का बढ़ाया मान

Share
Link copied
13-year-old Arhan Alam wins gold at the World Arnis Championship, bringing glory to Jharkhand and the country.
13-year-old Arhan Alam wins gold at the World Arnis Championship, bringing glory to Jharkhand and the country.
Deoghar
Advertisement

रांची: झारखंड के होनहार मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 18वीं WEKAF वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया, जहां अरहान ने अपने वर्ग में कड़े मुकाबलों के बीच बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर भारत और झारखंड का नाम रोशन किया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

महज 13 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले अरहान रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य के साथ-साथ स्कूल परिवार में भी खुशी का माहौल है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

अरहान ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने कोच शिफू विश्वजीत कर्मकार और अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रोशन करना था, जो अब पूरा हो गया है। अरहान की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।