20 Mango councilors form 'Councilor Unity Forum'

मानगो नगर निगम में मेयर के खिलाफ पार्षदों की नाराजगी, 20 पार्षदों ने बनाया ‘पार्षद एकता मंच’

20 Mango councilors form 'Councilor Unity Forum'

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By Niraj Tiwari

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की मेयर की कार्यशैली को लेकर पार्षदों में असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। मेयर पर पार्षदों की लगातार अनदेखी करने और विकास कार्यों में उनकी बातों को महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए नगर निगम के 20 पार्षदों ने एक बैठक कर ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन किया।

मानगो के एक होटल में आयोजित बैठक में शामिल पार्षदों ने अपने अधिकारों की रक्षा, वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों को गति देने तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस मंच के गठन का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से राजेश सिंह को मंच का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही मंच की पूरी कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया।

झारखंड में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: मिसिर बेसरा दस्ते के 24 नक्सल कल करेंगे सरेंडर, कई इनामी शामिल

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और विकास योजनाएं भी अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंच का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करना और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराना है।

सड़क नहीं होने से गई गर्भवती महिला की जान, खटिया पर लाया गया शव: साहिबगंज के पीराचक गांव से सामने आई अमानवीय तस्वीर

बैठक में मौजूद पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुनतीं, जिसके कारण उनके वार्डों में कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि जनता लगातार उनसे विकास कार्यों को लेकर सवाल करती है, लेकिन योजनाओं के धरातल पर नहीं उतरने से वे संतोषजनक जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं।

पार्षदों ने बताया कि नवगठित ‘पार्षद एकता मंच’ के माध्यम से नगर निगम कार्यालय में लंबित विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

JPSC-JSSC में सुधार नहीं हुआ तो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज होगी: देवेंद्र नाथ महतो

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now