25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस: तैयारियां जोरों पर, उच्चाधिकारियों ने किया मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण

25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस: तैयारियां जोरों पर, उच्चाधिकारियों ने किया मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण

रांची : झारखंड के 25वें राज्य स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल के नेतृत्व में उच्चाधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया और सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वंदना दादेल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को वृहत पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है। यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली विरासत, संस्कृति एवं विकास यात्रा का प्रतीक बनेगा। इसे भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। वर्ष 2025 में राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 11 नवंबर से सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी होगा।

प्रधान सचिव ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से पूरी की जाएं। मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, पार्किंग एवं आपातकालीन प्रबंधन आदि के लिए प्रत्येक पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य कार्यक्रम के लिए मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी, प्रवेश-निकास द्वार, स्वागत कक्ष, मीडिया सेंटर, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सचिव वाणिज्य कर अमिताभ कौशल, कल्याण सचिव कृपानंद झा, खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बख्शी, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित रांची जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now