ओडिसा से आकर राँची में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे 5 शातिर चोर गिरफ्तार.

ओडिसा से आकर राँची में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे 5 शातिर चोर गिरफ्तार.

Share
Link copied

राँची : राँची पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लगी है। ओडिसा से आकर राँची में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे 5 शातिर चोरों को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर रांची पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए अपराधियों में संतोष कुमार राठौर, छोटू वर्मा, शिवा कुमार, अर्जुन चंद्रपाल और प्रदीप कुमार सोनी शामिल हैं। पुलिस ने इसके पास से सोने के जेवरात, 3.98 लाख रूपये, तीन लैपटॉप, एक टैब, बाइक और एलईडी टीवी बरामद किया है।

गौरतलब है कि इन शातिर चोरों नें अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 3 स्थित अशोक कुंज में नीरज कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने लगभग 30 लाख के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली थी। इस मामले में अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एसपी हटिया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार संतोष कुमार राठौर ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि, चोरी की इस घटना को अपने साथी राजेश सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस घटना में चोरी किए गए जेवरात को कामेश्वर प्रसाद को देने की बात कही. जिसके बाद पुलिस की टीम में राजेश सिंह और कामेश्वर प्रसाद को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से चोरी किए गए कुछ आभूषण बरामद किए हैं। और बाकी आभूषण की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow