मधुवन थाने के हाजत से फरार आरोपी को मधुवन पुलिस ने धनबाद से किया गिरफ्तार.
गिरिडीह : मधुबन पुलिस ने धनबाद के बरवाअड़ा पुलिस के सहायता से बीते 12 जनवरी को मधुबन थाना से फरार हुए चोरी की घटना के आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी गांव में 11 जनवरी की रात इस आरोपी ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था जिसके बाद स्वामी गृहस्वामी और ग्रामीणों के सहयोग से इसे पकड़ कर मधुबन पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपी अरमान द्वारा मधुबन थाने के हाजत से शौच के बहाने निकला और अचानक फरार हो गया जिसके बाद मधुबन पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस घटना को तत्परता से लेते हुए पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए बरवाअडा स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर मधुबन लाया तत्पश्चात कागजी प्रक्रिया करते हुए से जेल भेज दिया गया।
इस आरोपी को गिरफ्तार करने में बरवाअड़ा थाने की पुलिस बल के साथ-साथ मधुबन पुलिस सब इंस्पेक्टर अमर सिंह तापे व मधुबन पुलिस दल की अहम भूमिका रही। इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया कि अपराधी को उसके मोबाइल एवं आधार से ट्रेस किया गया तत्पश्चात उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरिडीह, दिनेश

















