दुल्ली के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में भगवान महावीर आई केअर ने लगयाया निःशुल्क नेत्र जांच.

दुल्ली के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में भगवान महावीर आई केअर ने लगयाया निःशुल्क नेत्र जांच.

Share
Link copied

खलारी : चामा के दुल्ली राजकीयकृत प्राथमिक मध्य विद्यालय में जैन समाज के सौजन्य से भगवान महावीर हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर, रांची की इकाई भगवान महावीर आई केअर द्वारा खलारी चामा स्थित राजकीयकृत प्राथमिक मध्य विद्याल के परिसर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में संस्था द्वारा नेत्र जांच मशीनों से युक्त विषेश एंबुलेंस व विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे गए थे। सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक शिविर में जांच किया गया। कुल 100 लोगों के आंखों की जांच हुई। जिनमें 58 लोगों को मोतियाबिंद, 10 को रेटिना से संबंधित बीमारी, 6 को ग्लूकोमा, 7 को ओक्यूलोप्लास्टी इलाज की आवश्यकता पायी गई।

संस्था की ओर से डॉ नीरज, डॉ सौरव, टेक्नीशियन विपुल, दुबराज जांच किए। संस्था से जुड़े अजीत कुमार ने बताया कि जिन लोगों की आंखों में बीमारी पायी गई है वे आगे भी संस्था से निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। इच्छुक लोग संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवानंद प्रसाद से उनके मोबाइल नंबर 9110141366 पर संपर्क कर सकते हैं। मेडिका अस्पताल रांची में नेत्र विशेषज्ञ डॉ अनन्या अनुराधा की टीम रोगियों का इलाज करेगी। अन्यों का सहयोग रहा।

शिविर में सहयोगी ट्रस्ट ’विश्वास की किरण’ की फाउंडर चेयरमैन किरण पांडेय, ने बताया कि हमारी संस्था सुदूरवर्ती गावों में भी जा कर नेत्र से पिडित लोगों को जांच कर ईलाज करने में सहयोग कर रही है। सदस्य संगीत श्रीवास्तव, पवन, स्थानीय ,मायापुर पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो रविन्द्र यादव, प्रकाश यादव, रामेश्वर यादव, जगन्नाथ पाहन उपस्थित थे। लोगों में ज्ञात हो कि खलारी के विभिन्न जगहों पर 22 जनवरी तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। 22 जनवरी को हुटाप पंचायत भवन में जांच होगा।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow