झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप 6 फरवरी से रांची में, 50 स्वर्ण पदक होंगे दांव पर.

झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप 6 फरवरी से रांची में, 50 स्वर्ण पदक होंगे दांव पर.

Share
Link copied

राँची : रांची का संत जोसेफ क्लब कराटे खिलाड़ियों से होगा गुलजार आगामी 6 और 7 जनवरी को झारखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन राँची में किया जा रहा है जिसमें राज्य भर से 150 खिलाड़ी भाग लेंगे।

झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा के अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें आगामी होने वाले खेल गतिविधि के बारे विचार-विमर्श किया गया।इस बैठक में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य संघ 6 फरवरी से राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। प्रतियोगिता की मेजबानी रांची जिला को दी गई है। कोविड के संक्रमण को देखते हुए इस प्रतियोगिता में चयनित सिर्फ 150 खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी। जिला कराटे संघ अपने स्तर से खिलाड़ियों का चयन कर इस प्रतियोगिता के लिए उनका नाम भेजेगी।प्रतियोगिता सब जूनियर केडीट जूनियर व सीनियर कैटेगरी में होगी।18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी आयु वर्ग में भाग ले सकेंगे। वह 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी वजन वर्ग में भाग लेंगे।

कुल 50 स्वर्ण पदक के लिए सभी खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा l प्रतियोगिता से पहले जिला संघ अपने स्तर से खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी ताकि खिलाड़ियों की तैयारी अच्छे से हो सके।

महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार किया जाएगा। प्रतियोगिता में सिर्फ एक साथ 20 खिलाड़ी ही प्रतियोगिता स्थल पर होंगे।प्रतियोगिता का आयोजन रांची के संत जोसेफ क्लब में किया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था क्लब के बगल में में की जाएगी ताकि वह अपने निर्धारित समय में प्रतियोगिता स्थान पर आ सके और प्रतियोगिता में भाग ले सकें और अपना इवेंट खत्म होने के बाद तुरंत वापस अपने रूम में जा सके।प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ही जल्द ही आयोजक कमेटी का गठन किया जाएगा जो कि सारी व्यवस्थाओं को संभालेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow