युवा वाहिनी के तत्वावधान में हिन्दू युवाओं का सम्मेलन एवं युवा वाहिनी रांची महानगर का संगठन विस्तार.

युवा वाहिनी के तत्वावधान में हिन्दू युवाओं का सम्मेलन एवं युवा वाहिनी रांची महानगर का संगठन विस्तार.

राँची : हिन्दू जागरण मंच (युवा वाहिनी) के द्वारा आज मेफेयर, मोंटेसरी मैदान धुर्वा में हिन्दू युवाओं का सम्मेलन एवं (युवा वाहिनी) रांची महानगर का संगठन विस्तार किया गया जिसमें विभिन्न ऊर्जावान युवाओं को भिन्न भिन्न दायित्व दिया गया। जिसमें (युवा वाहिनी) रांची महानगर का दायित्व आशुतोष पाण्डेय एवं सह संयोजक का दायित्व विवेक भारती, शुभम वर्मा, कौशल किशोर, निशांत श्रीवास्तव, एवं नितेश भगत को सौंपा गया। मीडिया प्रभारी अभिनव कुमार पाठक एवं सह मीडिया प्रभारी अमित ओझा को दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में विशिष्ट गणमान्य के रूप में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषि नाथ शाहदेव, प्रदेश संरक्षक श्री प्रिंस आजमानी, प्रदेशु उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक श्री विक्रम शर्मा एवं हिन्दू जागरण मंच के रांची महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण एवं वीरांगना वाहिनी की महानगर संयोजिका नेहा शर्मा और बेटी बचाओ प्रमुख बघेल माया जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा युवाओं को ऊर्जावानवित किया गया एवं संगठन के मजबूत बनाने के दिशा में निर्देशित किया गया।साथ ही साथ हिन्दुओं का हो रहा धर्मपरिवर्तन एवं लव जिहाद को रोकने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित नमन भरतिया, अनमोल सिंह, धनंजय प्रशाद, निशांत यादव, धरमवीर सिंह, कुंदन चौधरी, राजीव रंजन, सौरव तिवारी, अतुल शर्मा, शुशांत राज, सूरज, अभिषेक, गुंजन सिंह,एवं अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now