सामुदायिक पुस्तकालय भवन निर्माण को लेकर कमेटी का गठन किया गया.

जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड पुराना पंचायत भवन में सामुदायिक पुस्तकालय भवन निर्माण को लेकर आज कमेटी का गठन किया गया। कमेटी गठन की अध्यक्षता मुखिया श्री बालेश्वर हेंब्रम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव ने टीम गठन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जैसे पुस्तकालय भवन में कैसे बच्चों को पढ़ाया जाए बच्चे निरंतर कैसे पुस्तकालय भवन में आये,पुस्तक की कमी ना हो।

कमेटी के सभी सदस्यों को विभिन्न तरह की जानकारियां विकास पदाधिकारी ने दी। उन्होंने साफ शब्दों में बताया की पुस्तकालय भवन से सिर्फ बच्चे बच्चियों का पढ़ाई लिखाई तक संबंध रखना है किसी भी तरह का वाद विवाद ना हो ये जानकारियां सभी छात्र छात्राओं को दी। उन्होंने बताया की पुस्तकालय भवन विद्या अर्जित करने का मंदिर है। यह वह मंदिर है जहाँ बच्चे अपने भविष्य को सुधार सकते हैं। इसलिए किसी के बहकावे में नाआवे और पुस्तकालय भवन खुलने के बाद निरंतर पढ़ाई लिखाई करते रहें। वीडियो ने सप्ताह के 1 दिन दो टीचर की व्यवस्था करने की भी बात कही।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *