20210214 132053

अपराधियों ने बस सवार को बस से उतार मारी गोली, छीना लाखो का समान.

गिरिडीह : आज्ञात अपराधियो द्वारा कोलकाता से नवादा जा रही दयाल नामक यात्री बस में सवार एक व्यक्ति को बस से उतार कर गोली मारने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि बिहार के नवादा का रहने वाला अभय कुमार अपने मित्र की शादी का सामान की खरीद कर कोलकाता से कर नवादा लौट रहा था, इसी दरमियान रविवार की अहले सुबह निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधुपुर के पास मास्क पहने अपराधियों ने बस को रोककर बस यात्री अभय कुमार को गोली मार दी तथा उसके साथ जो भी समान थे उसे भी लेकर चलते बने।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि वह अपराधियों से अनुनय विनय कर रहा था परंतु अपराधियों ने उसकी एक भी नहीं मानी और उसकी छाती पर पिस्तौल से गोली मार दी। इस घटना से अन्य बस यात्री भी दुबक गए तथा अपराधियो ने घटना को अंजाम देते हुए भाग निकले। घटना को देखते हुए बस चालक तुरंत ही घायल को डुमरी के मीना जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का नाम अभय कुमार पिता महेंद्र प्रसाद जो बिहार के नवादा के रहने वाले हैं तथा जेवर व्यवसाई बताया जा रहा है।

घटना की सूचना इनके साथ आ रहे मनीष कुमार नामक व्यक्ति ने  मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन डुमरी के मीना जनरल अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है पुलिस घटना की जांच में जुड़ते हुए वास्तविकता की जांच में लग चुकी है।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via