भाजपा ने विधायक इरफान अंसारी का किया विरोध.
जामताड़ा : अमर बाउरी को लेकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी द्वारा दिए गए बयान के बाद भाजपा ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। इरफान अंसारी ने कहा था कि अमर बाउरी हिंदू नहीं है और इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने जामताड़ा में कैंडल मार्च निकालकर इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी की। युवा मोर्चा के नेताओं ने इरफान अंसारी मुर्दाबाद, इरफान अंसारी होश में आओ के नारे लगाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और वह अमर बाउरी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। हालांकि पूरे मामले में इरफान अंसारी ने कहा है कि अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की है जो बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा जात पात की राजनीति करती है लेकिन कांग्रेस सभी जाति धर्म का सम्मान करती है।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















