आइईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, चार घायल.

आइईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, चार घायल.

Share
Link copied

चाईबासा : चाईबासा में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सर्च ऑपरेशन के लिए निकले सुरक्षा बलों को नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट से उड़ा दिया है. बताया जा रहा है विस्फोट में तीन जवान शहीद हुए हैं और कम से कम चार जवान घायल हुए हैं. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. झारखंड के डीजीपी ने बताया कि विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

गौरतलब है कि चाईबासा के लांजी में शुरक्षा कर्मियों द्वारा कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सभी घायल पुलिसकर्मियों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है.  ब्लास्ट टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में हुआ है. सूत्रों से पता चला है कि शहीद हुए जवान झारखंड जगुआर से जुड़े थे. तीन घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर दो हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है.

फिलहाल घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचे हुए हैं. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व लोहरदगा और गुमला में आइईडी विस्फोट में एक जवान शहीद हो चुके हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow