गिरिडीह के लक्ष्मण टुंडा की पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी और उनके पति को मिला जान से मारने की धमकी.   

गिरिडीह के लक्ष्मण टुंडा की पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी और उनके पति को मिला जान से मारने की धमकी.   

Share
Link copied

गिरिडीह : गिरिडीह जिले केनिमियाघाट थाना क्षेत्र  क लक्ष्मणटुंडा  पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी और उसके पति सुरेंद्र साहू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। घटना की है। बताया जाता है कि बीते 8 मार्च से सुनीता देवी के फोन पर लगातार अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही उसके पति और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।

बताया जा रहा  है की कोई व्यक्ति बिदेश से फोन कर लगातार इस दम्पति को जान से मारने धमकी दे रहा है , काफी परेशानी के बाद पीडिता ने निमियाघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है वह दोनों नंबर सऊदी अरब है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही धमकी मिलने के बाद से घर वाले लोग डरे और सहमे हुए हैं। आपको बताते चलें कि सुनीता देवी के पति भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष  के पद पर हैं।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow