अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट में जिले के सीएसपी संचालक.

अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट में जिले के सीएसपी संचालक.

Share
Link copied

जामताड़ा : अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट में जिले के सीएसपी संचालक बीते 1 सप्ताह के दौरान सीएसपी संचालक से लूट की दूसरी घटना. जिले के नारायणपुर थाना के पबिया के एसबीआई सीएसपी संचालक पवन मंडल से हथियार बंद अपराधियों ने आज दिनदहाड़े ₹270000 की लूट बंदूक के नोक पर कर ली.

घटना के संबंध में सीएसपी संचालक पवन मंडल ने बताया कि आज दिन के कलाझरिया एसबीआई शाखा से अपने सीएसपी के लिए बैंक से ₹270000 निकालकर अपने सीएसपी वापस आ रहे थे कि इसी बीच रानीडीह मैदान में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर रुपए की लूट कर ली और बंदूक के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना आज दिन के 3:00 बजे की है. दो बाइक पर चार नकाबपोश अपराधी ओवरटेक कर रानीडीह मैदान के पास रोका और बंदूक की नोक पर रुपए लूट लिए इसी बीच रुपए देने से मना करने पर अपराधियों ने रिवाल्वर के बट से सर पर कई दफा वार किया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और नोटों से भरा थैला छीनकर अपराधी फरार हो गए.

सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है पुलिस को घटनास्थल से काला दुपट्टा, मास्क, चश्मा, खैनी का डब्बा, बैग फिता मिला है। अपराधियों ने पवन मंडल का मोबाइल भी छीन लिया सीएसपी संचालक का मोबाइल भी छीन लिया. जिले में सीएसपी संचालक अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट में हैं और लगातार उनके साथ लूट की घटनाओं का अंजाम बेखौफ अपराधी दे रहे हैं.

बीते 1 सप्ताह के दौरान अपराधियों ने नारायणपुर थाना कुर्ता गांव के सीएसपी संचालक से 266000 की लूट कर ली थी.अभी पुलिस इस घटना का उद्भेदन भी नहीं कर पाई थी कि आज पुनः बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 270000 की लूट दिनदहाड़े कर ली. जिले में लगातार सीएसपी संचालकों से हो रही घटना के कारण लोगों में खौफ और भय देखा जा रहा है.

जामताड़, अजय सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow