मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन.

मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन.

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जेएससीए स्टेडियम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश मैत्री क्रिकेट मैच भाग लिया। मुख्यमंत्री एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 12 ओवर में 73 रन बनाया। मुख्यमंत्री एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 4 रन, विधायक श्री प्रदीप यादव 21 रन, विधायक श्री विकास सिंह मुंडा ने 13 रन, विधायक श्री इरफान अंसारी ने 1 रन, विधायक श्री अनूप सिंह ने 7 और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नाबाद 11 रन बनाये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक अमित मंडल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
मुख्यमंत्री एकादश द्वारा दिए गए 73 रनों का पीछा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने 10 ओवर में 74 रन बना कर विजेता बना। विधानसभा अध्यक्ष एकादश की ओर से सबसे अधिक विधायक श्री अमित मंडल ने 26 रन बनाये। श्री मंडल को मैन ऑफ द मैच और विधायक श्री रणधीर सिंह को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now