अम्बेडकर विद्यालय में विश्व जल दिवस मनाया गया.

अम्बेडकर विद्यालय में विश्व जल दिवस मनाया गया.

Share
Link copied

खलारी : खलारी बुकबुका पंचायत स्थित डाँक्टर अम्बेडकर विद्यालय में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी छात्र एवं छात्राओं को शंभूनाथ गंझू के द्वारा जल का महत्व मनुष्य के जीवन में क्या है उसका बचाव कैसे करे, जल उपयोग को बताया गया साथ ही सभी छात्र एवं छात्राओं को जल है तो कल है, जल के बिना जीवन असंभव है, जल बचाव जीवन बचाव नारा के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को प्रतिज्ञा भी दिलवाया गया।

इस विश्व जल दिवस के मौके पर सोनी तिग्गा, मनोज भूईया, रमेश गंझू, सरोज चौधरी, किरण केरकेट्टा, बीरू, विक्रम सिंह, सपना मुखर्जी, शिबू तुरी, शंमा परवीन, पूजा कुमारी, लुफ्त निशां परवीन, रविन्द्रनाथ चौधरी,रवि कुमार, उत्तम आयण गंझू, रुखसार परवीन ,सुफीया परवीन, प्रियंका कुमारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow