सनकी युवक नें जमकर मचाया उत्पाद.

सनकी युवक नें जमकर मचाया उत्पाद.

Share
Link copied

सिमडेगा : सिमडेगा सदर अस्पताल में आज उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति उत्त्पन्न हो गई जब एक मरीज बिल्डिंग के छज्जे पर चढ़कर खूब हंगामा मचाया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को समझाने का प्रयास किया गया। वहां मौजूद लोगों नें आखिरकार पुलिस को बुलाया इसके बाद काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।

वहां मौजूद युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक नाम बिनोद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिनोद शराब के नशे का आदि रहा है. कुछ दिनों से वह नशे से दूर था, जिस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिये वह अस्पताल में दाखिल किया गया था।

युवक को नीचे उतारने की प्रक्रिया के दौरान कुछ लोग भवन की छत पर रस्सी लेकर चढ़े थे। इस बीच उसे बातों में फंसाकर एक युवक खिड़की के छज्जे पर उसके समीप पहुंचा। फिर उसके पैर में रस्सा बांध कर उसे नीचे धक्का दे दिया गया, हालांकि इस दौरान सुरक्षा के तमाम उपाय किये गये थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow