IMG 20210409 WA0057

FJCCI के आह्वान पर झारखण्ड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का सदस्यों के बीच नो मास्क नो एंट्री का अभियान चलाया गया.

राँची : संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रयास नो मास्क नो एंट्री कैंपेन को आगे बढ़ाते हुए आज झारखण्ड थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा अपर बाजार स्थित कपड़ा दुकानों में जाकर नो मास्क नो एंट्री का स्टिकर लगाया गया और दुकान में जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैम्बर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने कहा कि संक्रमण की चेन को तोड़ने की लिए व्यवसायिक संस्थाओं का सामूहिक प्रयास अति महत्वपूर्ण है।हमारा दायित्व है कि हम इस महामारी को नियंत्रित करने में जिला प्रशासन का हरसंभव सहयोग दें। खुशी है कि व्यापार जगत इस दिशा में बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रकाश अरोड़ा के अलावा संघ के कई सदस्य सम्मिल्लित थे।

Share via
Share via