स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने लालू यादव से जेल प्रशासन से बिना अनुमति लिए की मुलाकात

Share
Link copied

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने लालू यादव से जेल प्रशासन से बिना अनुमति लिए की मुलाकात

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नेताओं का चोरी-छुपे मिलने का सिलसिला जारी है। आज बुधवार को झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने लालू यादव से इसी तरह से मुलाकात की। वे राजद सुप्रीमो के चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद की गाड़ी में चोरी-छुपे राजद सुप्रीमो से मिलने पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति भी नहीं ली। 30 मिनट से अधिक समय तक मुलाकात के बाद निकले बाहर। डॉ उमेश प्रसाद की ही गाड़ी में बैठकर पहुंचे रिम्स के प्रशासनिक भवन स्थित अपने कार्यालय।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow