लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, डॉक्टरों नें कहा चिंता की बात नहीं.

लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी, डॉक्टरों नें कहा चिंता की बात नहीं.

Share
Link copied

राँची : चारा घोटाले में सज़ायाफ़्ता और फ़िलहाल रिम्स में इलाज़रत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत आज शाम अचानक बिगड़ गई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेनें में तकलीफ हो रही है। लालू यादव को चेस्‍ट में इन्फेक्‍शन और निमोनिया की शिकायत है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर मिलते ही पूरे अस्‍पताल में हड़कंप मच गया। ख़बर मिलते ही झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता भी लालू यादव की तबीयत का हाल जानने पहुंचे। रिम्‍स डायरेक्‍टर अभी मौके पर हैं। उन्‍होंने लालू की हालत को स्थिर बताया है।

डॉक्‍टरों के मुताबिक लालू यादव को सांस लेने में अचानक परेशानी होने लगी है। आनन-फानन में तुरंत इसकी सूचना चिकित्सकों को दी गई। सूचना मिलते ही झारखंड के स्वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता, रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप और लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद उन्‍हें देखने पेइंग वार्ड पहुंचे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow